सिद्धार्थनगर में युवक को मारने पीटने के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज

पीड़ित परिवार  से मिले एडीजी एवं डीआईजी 

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

आरोपी पुलिस कर्मियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित 


स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
सिद्धार्थनगर

जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में 22 अक्टूबर की रात्रि में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन से वापस आ रहे लोगों द्वारा उंजी पेट्रोल पम्प के पास एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ दिखाई दिया, नजदीक जाकर उन लोगों द्वारा देखा गया तो उन्ही के गांव का  रजनीश पटेल पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड न-04 गांधीनगर बर्डपुर न09 चम्पापुर नगर पंचायत व थाना कपिलवस्तु निवासी पाया गया ।

जिसे उन लोगों द्वारा बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गये जहाँ से डाक्टर द्वारा उसे मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया तथा वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया जहाँ से लखनऊ रेफर कर दिया गया जहाँ ईलाज चल रहा है । इस संबध में पुलिस द्वारा जांच किया गया तो ज्ञात  हुआ कि   22 अक्टूबर की रात्रि में थानाक्षेत्र कपिलवस्तु में स्थित ग्राम चम्पापुर की मूर्ति विसर्जन के लिए मोहाना पुल थानाक्षेत्र मोहाना के लिए जा रही थी  कि मूर्ति को रोकने की बात को लेकर पुलिसकर्मियो द्वारा रजनीश पटेल को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाया गया ।

सिद्धार्थनगर में युवक को मारने पीटने के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज

जो बाद में उंजी पेट्रोंल पम्प के पास गिरा पाया गया जिससे काफी चोटिल हो गया तथा पुलिसकर्मी उसे वही छोड़कर चले गये । घटना की सूचना पर  25 अक्टूबर को संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के  सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा  26 अक्टूबर को मुथा अशोक जैन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती तथा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा मजरूब रजनीश के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात किया गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी ।

जबकि 25 अक्टूबर को उक्त प्रकरण में चारों सिपाहियों को निलम्बित कर दिया गया है तथा थाना प्रभारी को भी पुलिस लाइन हाजिर कर निलंबित कर दिया गया । सभी अधिकारियों द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लिया गया है । आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है । घटना के सम्बन्ध मे घायल के भाई अवनीश पटेल की लिखित तहरीर पर थाना मोहाना पर मु0अ0स0 152/2025 धारा 109(1), 140(1)भारतीय न्याय संहित-2023 पंजीकृत किया गया है तथा गिरफ्तारी के 02 क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में 07 टीमों का गठन किया गया है तथा इन्हे निर्देशित किया गया है कि त्वरित गिरफ्तारी किया जाए । पीड़ित के इलाज में लखनऊ पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है । प्रकरण का अनुश्रवण उच्चाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है ।

About The Author

Post Comments

Comments