Haryana: हरियाणा में इन अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने जारी किए ये निर्देश

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में CM सैनी ने सभी सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए और सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। CM ने स्पष्ट किया कि राज्य के अस्पताल स्वच्छ, सुंदर और मरीजों के अनुकूल वातावरण वाले होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। Haryana News

CM ने यह भी निर्देश दिए कि PWD द्वारा भवनों की मरम्मत के बाद उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की होगी। जानकारी के मुताबिक, साथ ही उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments