PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 21वीं किस्त को लेकर आई बड़ी खबर! जानें कब आएंगे 2000 रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों को दिवाली से पहले राहत की खुशखबरी मिल सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत दी जाने वाली 21वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। पिछली बार यह किस्त अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी की गई थी, लेकिन इस बार अब तक सिर्फ कुछ राज्यों के किसानों के खाते में ही यह राशि भेजी गई है। ऐसे में बाकी राज्यों के किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में यह पैसा कब तक पहुंचेगा।

सरकार की ओर से इस बार पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 27 लाख किसानों को ₹2000 की राशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी है। इन राज्यों में हाल ही में आई बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था, जिसके चलते केंद्र सरकार ने राहत के तौर पर किस्त पहले भेज दी। अब अन्य राज्यों के किसान भी आशा कर रहे हैं कि दिवाली से पहले उनके खातों में भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की रकम ट्रांसफर हो जाएगी।

अगर पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2023 में यह किस्त 15 नवंबर को और 2024 में 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 में 21वीं किस्त 20 अक्टूबर तक आ सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। फिर भी, मीडिया रिपोर्ट्स और योजनाओं की प्रक्रिया को देखते हुए दिवाली से पहले किसानों को यह लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

हालांकि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में यह किस्त नहीं पहुंचेगी। इसका सबसे बड़ा कारण e-KYC का पूरा न होना है। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किसी को भी किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अगर किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, IFSC कोड गलत है, या खाता बंद हो चुका है, तो भी भुगतान नहीं होगा। कुछ मामलों में आवेदन के समय गलत जानकारी या दस्तावेज दिए जाने की वजह से भी किस्त अटक जाती है।

बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब Read More बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब

अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो यह काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं। इसके लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर ‘Kisan Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें और 'रिपोर्ट प्राप्त करें' पर क्लिक करें। अगर आपकी डिटेल सही है और नाम लिस्ट में दिख रहा है, तो आपकी किस्त जल्द ही आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान Read More क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments