Success Story: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ाई में फोकस और UPSC में पाई शानदार सफलता

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता हैइसे पास करने के लिए लगातार मेहनत, धैर्य और फोकस की जरूरत होती है। इन्हीं गुणों को अपनाकर उत्तराखंड की बेटी IFS गीतिका टम्टा (Geetika Tamta) ने अपने सपनों को साकार किया।

उनकी सफलता की कहानी आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है , खासकर उन छात्रों के लिए जो डिजिटल युग में सोशल मीडिया और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों के बीच फंसे हुए हैं।

पढ़ाई का सफर: छोटे शहर से बड़ा सपना

IFS गीतिका टम्टा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से हैं। उन्होंने नैनीताल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद स्नातक के लिए हरियाणा के एक कॉलेज में दाखिला लिया। यहीं से उन्होंने UPSC की तैयारी का मन बनाया और दृढ़ निश्चय के साथ अपनी यात्रा शुरू की।

सोशल मीडिया से किया किनारा

नए साल 2021 के जश्न के दौरान मुक्तेश्वर में उन्होंने खुद से वादा किया कि अब उनका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ UPSC होगा। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन कुछ ही समय में उन्हें यह एहसास हुआ कि सोशल मीडिया उनके ध्यान को भटका रहा है।

रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्र Read More रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्र

15 जनवरी 2021 को उन्होंने एक साहसिक फैसला लिया । उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। यह कदम उनके लिए गेमचेंजर साबित हुआ। उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित कर लिया

नौकरी की तलाश अब खत्म-स्टूडेन्टस और जॉब ढूंढने वालो के लिए कम्पनियो के साथ सीधे इन्टरव्यू और जॉब के बेहतरीन अवसर  Read More नौकरी की तलाश अब खत्म-स्टूडेन्टस और जॉब ढूंढने वालो के लिए कम्पनियो के साथ सीधे इन्टरव्यू और जॉब के बेहतरीन अवसर 

सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद गीतिका ने न सिर्फ अपना पढ़ाई का समय बढ़ाया, बल्कि उस समय को अधिक गुणवत्तापूर्ण और केंद्रित बनाया। उन्होंने distractions से बचते हुए एक कठोर दिनचर्या अपनाई। इस दौरान उन्होंने सामाजिक आयोजनों से भी दूरी बना ली ताकि उनका कीमती समय केवल पढ़ाई में लगे।

प्रयागराज में उपनिरीक्षक भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क। Read More प्रयागराज में उपनिरीक्षक भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क।

गीतिका की मेहनत रंग लाई जब उन्होंने अक्टूबर 2021 में UPSC की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास कर ली। इसके बाद उन्होंने मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी शुरू कर दी। पारिवारिक वजहों से उन्हें देहरादून से दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा, ताकि वे शांत माहौल में मेंस की तैयारी कर सकें।

दिल्ली में उन्होंने खुद को पूरी तरह तैयारी में झोंक दिया और किसी भी व्यक्तिगत चुनौती को अपने रास्ते में आने नहीं दिया। मुख्य परीक्षा के बाद गीतिका देहरादून लौटीं और वहां रहकर UPSC इंटरव्यू की तैयारी शुरू कीउन्होंने कई मॉक इंटरव्यू में हिस्सा लिया और खुद को बेहतर बनाने पर लगातार काम करती रहीं

अंततः 30 मई 2022 को जब UPSC का परिणाम आया तो उनका नाम 239वीं रैंक के साथ सूची में थायह पल उनके लिए भावुक और गर्व से भरा हुआ था।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार