नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
NHAI: अब हाईवे पर नहीं होगी परेशानी, QR कोड से मिलेगी हर ज़रूरी जानकारी
NAHI: राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर सफर के दौरान यात्रियों को अक्सर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें नजदीकी अस्पताल, पेट्रोल पंप, होटल, रेस्टोरेंट, टॉयलेट, पुलिस स्टेशन या फिर व्हीकल सर्विस सेंटर जैसी ज़रूरी सुविधाओं की जानकारी न होना शामिल है। यात्रियों की इन्हीं मुश्किलों को दूर करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक बड़ी पहल की है।
अब जल्द ही देशभर के नेशनल हाईवेज पर ऐसे हाईटेक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर QR कोड मौजूद होंगे। सफर के दौरान यात्री जैसे ही इन क्यूआर कोड्स को अपने स्मार्टफोन से स्कैन करेंगे, उन्हें वास्तविक समय (Real-Time) में सभी ज़रूरी जानकारियां मिल जाएंगी।
क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
NHAI के मुताबिक, इन QR कोड बोर्ड्स को स्कैन करते ही यात्रियों को उस राष्ट्रीय राजमार्ग की संख्या, परियोजना की कुल लंबाई, निर्माण या रखरखाव की अवधि, टोल मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर की जानकारी, राजमार्ग पेट्रोलिंग, रेजिडेंट इंजीनियर, NHAI का संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय और आपातकालीन हेल्पलाइन 1033 की डिटेल तुरंत प्राप्त होगी।
सिर्फ यही नहीं, यात्री क्यूआर कोड से नजदीकी सुविधाएं जैसे पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, टॉयलेट, ट्रक ले-बाय, पंचर रिपेयर शॉप, व्हीकल सर्विस स्टेशन और ई-चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन भी तुरंत देख सकेंगे।
कहां लगाए जाएंगे ये स्मार्ट QR बोर्ड?
इन हाईटेक साइन बोर्ड्स को हाईवे के चुनिंदा लोकेशनों पर लगाया जाएगा, जहां यात्रियों को रुकने या सहायता की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। इनमें रेस्ट एरिया, वे-साइड अमेनिटीज, टोल प्लाजा, ट्रक ले-बाय, और हाइवे के स्टार्ट और एंड पॉइंट शामिल हैं। इन स्थानों पर बोर्ड लगाने का उद्देश्य है कि ज़रूरत पड़ने पर यात्री उसे आसानी से स्कैन कर सकें और मदद ले सकें।
क्या होंगे इसके फायदे?
इस पहल से यात्रियों को कई तरह के फायदे होंगे। सबसे पहला और बड़ा फायदा ये है कि रास्ता भटकने या ज़रूरी सुविधाएं ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होगा। इसके अलावा, आपातकालीन स्थितियों जैसे दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में, यात्री तुरंत नजदीकी अस्पताल या पुलिस स्टेशन की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments