Diwali Bonanza: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला डबल तोहफा, सरकार ने किया ये ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Diwali Bonanza: त्योहारों के सीजन में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को डबल तोहफा दिया हैदशहरा और दिवाली से पहले मोदी सरकार नेकेवल महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया है, बल्कि 2024-25 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Non-PLB) देने की भी मंजूरी दी हैवित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह बोनस 30 दिन के वेतन के बराबर होगा और इसे 6,908 रुपये पर निर्धारित किया गया है।

किसे मिलेगा बोनस?

यह बोनस केंद्र सरकार के ग्रुप ‘C’ और गैर-गजटेड ग्रुप ‘B’ कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी 31 मार्च 2025 तक सेवा जारी रही हो और जिन्होंने कम से कम 6 महीने तक लगातार काम किया हो। यदि किसी कर्मचारी ने पूरे साल सेवा नहीं दी है, तो उसे बोनस का भुगतान अनुपात के आधार पर किया जाएगा।

बोनस के दायरे में सशस्त्र बल, अर्द्धसैनिक बल और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी भी शामिल होंगे, बशर्ते कि उन्हें पहले किसी अन्य प्रकार का बोनस या एक्स-ग्रेशिया लाभ न मिला हो। अस्थायी कर्मचारी, डेली वेज मजदूर, और तीन साल की न्यूनतम सेवा पूरी करने वाले श्रमिक भी पात्र माने गए हैं।

मधु किश्वर का पीएम पर फिर हमला- उस फाइल में मोदी के खिलाफ क्या था, अफसर कौन था Read More मधु किश्वर का पीएम पर फिर हमला- उस फाइल में मोदी के खिलाफ क्या था, अफसर कौन था

बोनस की गणना कैसे होगी?

बोनस की गणना 7,000 रुपये अधिकतम मासिक वेतन के आधार पर की जाएगी। गणना का फॉर्मूला 7,000 × 30 दिन ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपये (राउंड फिगर में 6,908 रुपये) है। कुछ श्रेणी के डेली वेज मजदूरों के लिए बोनस की राशि 1,184 रुपये तय की गई है।

ट्रंप का ऐलान- यूएस जल्द ही युद्ध से हट जाएगा Read More ट्रंप का ऐलान- यूएस जल्द ही युद्ध से हट जाएगा

DA में 3% की बढ़ोतरी

इसके अलावा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। अब DA की दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है। अक्टूबर की सैलरी के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर के बकाया DA का भुगतान भी किया जाएगा।

डस्टबिन में मिले जुड़वां बच्चियों के शव, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार: बलिया के पूर्वांचल अस्पताल कांड में बड़ी कार्रवाई Read More डस्टबिन में मिले जुड़वां बच्चियों के शव, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार: बलिया के पूर्वांचल अस्पताल कांड में बड़ी कार्रवाई

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments