Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैंइन निर्णयों से लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और आर्थिक बोझ में बड़ी राहत मिलेगी

ट्यूबवेल बिजली बिल दिसंबर तक स्थगित

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि ट्यूबवेल कनेक्शनों के बिजली बिलों का भुगतान दिसंबर तक स्थगित रहेगाजुलाई तक देय बिजली बिल अब जनवरी 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अदा किए जा सकेंगे। इससे 7.10 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

फसली ऋण की वसूली पर रोक

बाढ़ से प्रभावित गांवों में जहां फसल नुकसान 50% से अधिक हुआ है, वहां किसानों के 33% या उससे अधिक नुकसान की स्थिति में सहकारी समितियों द्वारा खरीफ सीजन के ऋण की वसूली स्थगित की जाएगी।

श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी दलग्राम घटना की तीव्र निंदा Read More श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी दलग्राम घटना की तीव्र निंदा

इसके साथ ही, ऐसे पात्र किसानों को रबी सीजन के लिए नया फसली ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कदम से करीब 3 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर 4 दिन का ब्रेक, डायवर्जन से चलेगा ट्रैफिक Read More मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर 4 दिन का ब्रेक, डायवर्जन से चलेगा ट्रैफिक

2,386 प्रभावित परिवारों को 4.72 करोड़ रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि भारी वर्षा और जलभराव से 2,371 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और 13 पशुओं की मृत्यु हुई है। सरकार ने इन नुकसान की भरपाई के लिए मकान क्षति पर 4.67 करोड़ रुपये, पशु हानि पर 4.21 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की है।

सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी Read More सनातन संवाद; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एलान - 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेंगे अपना प्रत्याशी

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 5.37 लाख किसानों का पंजीकरण

राज्य सरकार द्वारा खोले गए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर तक 6,397 गांवों के 5.37 लाख किसानों ने अपनी क्षतिग्रस्त फसलों के लिए पंजीकरण कराया है। कुल 31 लाख एकड़ भूमि को इस पोर्टल पर दर्ज किया गया है। वर्तमान में सत्यापन कार्य प्रगति पर है। जहां फसल पूरी तरह खराब हुई है, वहां प्रति एकड़ 15,000 रुपये तक मुआवजा देने की योजना है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments