Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले बारिश और जलभराव से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

31 लाख एकड़ फसल खराब

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि 6397 गांवों के 5 लाख 37 हजार किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल खराब होने की सूचना दी थी। इन किसानों ने करीब 31 लाख एकड़ फसल खराब होने की जानकारी दी है। सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक मुआवजा दे रही है।

घरों और पशुओं के नुकसान पर भी मुआवजा

सीएम सैनी ने बताया कि बाढ़ और जलभराव से घरों, घरेलू सामान और पशुओं के नुकसान के लिए भी सहायता राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 2386 लोगों को कुल 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है।

सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया Read More सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया

इसमें 2371 मकानों के नुकसान पर 4 करोड़ 67 लाख 75 हजार रुपये, और 13 पशुओं के नुकसान पर शेष राशि दी जा रही है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

निर्भया-2 हत्याकांड का हुआ खुलासा, इंसानियत शर्मसार, माँ ही निकली आरोपी, देश स्तब्ध Read More निर्भया-2 हत्याकांड का हुआ खुलासा, इंसानियत शर्मसार, माँ ही निकली आरोपी, देश स्तब्ध

बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments