नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा की तहसीलों में पेपरलेस वर्क शुरू, CM सैनी ने किया शुभारंभ
Haryana News: हरियाणा की तहसीलों में सोमवार से पेपरलेस वर्क की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से इस आधुनिक प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया।
इस पहल के तहत तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री (डीड) प्रणाली के साथ सीमांकन पोर्टल, वॉट्सऐप चैटबॉट और राजस्व न्यायालय मामला प्रबंध प्रणाली भी लागू की गई है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से संपत्ति के खरीदार और विक्रेता अपनी सुविधा अनुसार 24x7 किसी भी समय साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी मर्जी के मुताबिक अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं।
डीड के लिए आवेदकों को बार-बार तहसील आने की जरूरत नहीं होगी, केवल डीड के दौरान फोटो और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए ही तहसील जाना होगा। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का मकसद लैंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम को अधिक सरल, पारदर्शी और कारगर बनाना है।
पहले अपॉइंटमेंट के दिन ही दस्तावेजों की जांच होती थी, जिससे आपत्तियों या कागजात की कमी के कारण करीब 30% डीड पंजीकरण के केस फेल हो जाते थे। अब, आवेदन को पहले से ही संबंधित तहसील कार्यालय भेजकर वेरिफिकेशन कराया जाएगा। वेरिफिकेशन के बाद ही आवेदक भुगतान प्रक्रिया पूरी कर सकेगा और अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक कर पाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक त्वरित और बिना रुकावट के होगी।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments