मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत अलोपशंकरी देवी शक्तिपीठ में नारी उत्थान एवं सशक्तिकरण  पर लगाई गई प्रदर्शनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अन्तर्गत शुक्रवार को अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ में क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज कुशवाहा महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, प्रयागराज द्वारा किया गया। तत्पश्चात उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि  दयानंद चौहान द्वारा महिलाओं के अधिकारों तथा उनकी शिक्षा और सरकार द्वारा किये गये उपायों पर विस्तृत से प्रकाश डाला गया।
 
प्रदर्शित महत्वपूर्ण अभिलेखों में प्रमुख रूप से कन्या शिशु वध प्रथा को रोकने हेतु अंग्रेज सरकार द्वारा सन-1739 से 1870 के मध्य बनाये गये विभिन्न नियम, बाल हत्या निषेध कानून के बाद अवयस्कों जनसंख्या में दर्ज की वृद्धि का जनपदवार विवरण-1886, राजपूतों में विवाह व्यय के नियंत्रण करने सम्बन्धी प्रस्ताव सन्-1864, संयुक्त प्रान्त में शिक्षा की स्थिति एवं शिक्षा आयोग की संस्तुति सन्-1884, स्त्री शिक्षा विकास के लिए गठित कमेटी-1904, महिलाओं को वकालत का अधिकार सन-1922, महिलाओं में शिक्षा का अधिकार एवं महिला शिक्षा पर सर सुन्दरलाल का प्रस्ताव, सिलाई की शिक्षा में सुधार का प्रस्ताव सन्-1927, लड़कियों को अंग्रजी शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु सरकारी स्कूल खोलने का प्रस्ताव-1927, शारदा एक्ट-1936, बाल विवाह संशोधन एक्ट-1938 तथा महिलाओं को दिये गये विभिन्न अधिकारों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया। 
 
इस अवसर पर डा0 प्रियांशु, नमन श्रीवास्तव, सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन  राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया तथा अतिथियों का स्वागत श्री गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments