नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में लॉन्च हुआ ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का एप, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP)’ अब डिजिटल रूप ले चुकी है। इस योजना का मोबाइल एप शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद पांच महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाकर एप का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण, और अन्य वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे। मंच से ही मुख्यमंत्री ने नई स्वास्थ्य सेवाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी रिमोट के जरिए किया।
योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रति माह सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। खास बात यह है कि महिलाओं को अपनी स्माइलिंग फेस फोटो के जरिए 'लाइवलीनेस प्रूफ' देना होगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लाभार्थी जीवित और वास्तविक हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और दर्शकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें केंद्र सरकार की महिला कल्याण योजनाओं को दर्शाया गया।
Read More अनीता आडवाणी का दावा खारिज, राजेश खन्ना संग संबंध को 'विवाह' मानने से इनकार: बॉम्बे हाईकोर्टहरियाणा सरकार ने इस एप लॉन्च को राज्यव्यापी जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रदेश के 200 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इन स्थानों पर भी लाइव टेलीकास्ट और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का हिस्सा बन सकें।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments