Amul का आम आदमी को तोहफा, घी-बटर-आइसक्रीम समेत 700 प्रोडक्ट्स सस्ते

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Amul: देश की अग्रणी डेयरी ब्रांड अमूल ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए अपने 700 से अधिक पैकेज्ड उत्पादों की खुदरा कीमतों में कटौती की घोषणा की हैयह निर्णय जीएसटी दरों में कमी के बाद लिया गया है, ताकि इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF), जो अमूल ब्रांड के तहत उत्पादों की मार्केटिंग करता है, ने शनिवार को यह घोषणा की। नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, घी, बटर, आइसक्रीम, यूएचटी दूध, पनीर, चॉकलेट, बेकरी आइटम्स, फ्रोजन स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, मूंगफली स्प्रेड और माल्ट-आधारित पेय पदार्थों की कीमतों में यह कटौती की गई है। उदाहरण के तौर पर, अमूल बटर (100 ग्राम) की कीमत 62 रूपये से घटाकर 58 रूपये, और अमूल घी (1 लीटर) की कीमत 650 रूपये से घटाकर 610 रूपये कर दी गई है।

इसी तरह, प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक (1 किग्रा) की कीमत 30 रूपये घटाकर 545 रूपये कर दी गई है, जबकि फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) का नया एमआरपी अब 95 रूपये होगा, जो पहले 99 रूपये था।

'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट

GCMMF ने कहा कि यह कदम उत्पादों की पहुंच को बढ़ाने और प्रति व्यक्ति डेयरी उत्पादों की खपत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। भारत में अब भी प्रति व्यक्ति डेयरी उत्पादों की खपत वैश्विक औसत से काफी कम है, ऐसे में कीमतों में कटौती से उपभोक्ता मांग में वृद्धि होने की संभावना है।

क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान Read More क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान

GCMMF से जुड़े करीब 36 लाख किसान इस फैसले से अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे क्योंकि मांग में बढ़ोतरी से समग्र कारोबार को बल मिलेगा। इससे पहले मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने कुछ उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी।

'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते Read More 'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते

हालांकि, दोनों कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि डबल टोन्ड मिल्क, टोन्ड मिल्क, फुल क्रीम मिल्क, काऊ मिल्क और बफैलो मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है क्योंकि ये पहले से ही 5% या 0% जीएसटी स्लैब में आते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments