Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Haryana Weather: हरियाणा में आज शुक्रवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश के छह जिलों – पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहेगा।
इस बार मानसून सीजन में हरियाणा में औसतन 39% अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अब बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर हरियाणा पर भी देखने को मिला। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर डेंजर लेवल तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें कमी आई है। शुक्रवार सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, नदी में जल प्रवाह घटकर 7,496 क्यूसेक रह गया है, जो पहले से करीब 10,000 क्यूसेक कम है।

Comment List