बलिया पटना व बक्सर से सीधे जुड़ेगा जनेश्वर मिश्र सेतु

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मांग पर  फोरलेन मार्ग हुआ स्वीकृत, तीन सौ करोड़ से होगा निर्माण टेंडर जारी 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बलिया:

जिले के ब्यासी स्थित जनेश्वर मिश्र सेतु से अब सीधे पटना और बक्सर जुड़ जाएगा। जी हां इसमें बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने एनएच-84 (बक्सर) से एनएच-19 (बलिया) तक इस कनेक्टिविटी सड़क निर्माण के लिए करीब तीन सौ करोड़ रुपए की लागत का टेंडर आमंत्रित किया है। इस परियोजना की अवधि 36 महीने रखी गई है। इस सड़क निर्माण से पटना, बक्सर और बलिया के बीच मार्ग और भी सुविधाजनक, तेज व सुरक्षित होगा।

इसमें सड़क और क्लोवरलीफ इंटरचेंज की सुविधा भी शामिल है, जिससे यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। क्लोवरलीफ़ इंटरचेंज एक दो-स्तरीय इंटरचेंज है जिसमें सभी मोड़ स्लिप रोड द्वारा नियंत्रित होते हैं। यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास में एक बड़ा कदम होगा। इस मार्ग को बनाने की मांग प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कुछ माह पूर्व पटना में एक बैठक के दौरान बिहार सरकार व केंद्रीय मंत्री से की थी जिसे अब स्वीकृत कर दिया गया है। यूपी के बयासी में बक्सर को बलिया से जोड़ने वाला जनेश्वर मिश्र पुल का संपर्क पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 84 से जुड़ेगा। एनएच-84 पर बक्सर-पटना फोरलेन मार्ग बन गया है और कुंवर सिंह पुल के रास्ते यह लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ रहा है।

बलिया पटना व बक्सर से सीधे जुड़ेगा जनेश्वर मिश्र सेतु

गिरीश चंद्र शुक्ला बनाए गए इसौली विधानसभा के प्रभारी जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष Read More गिरीश चंद्र शुक्ला बनाए गए इसौली विधानसभा के प्रभारी जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष

ऐसे में बयासी पुल का संपर्क इस पथ से जुड़ने से जिले के दियारा इलाके बलिया से सीधे जुड़ जाएंगे और छपरा एवं उत्तर बिहार जाना भी आसान हो जाएगा। बिहार से बलिया के सीधे जुड़ाव से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे बिहार व बलिया के बीच सब्जी व दूध आदि अन्य व्यापारिक कार्यों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। बलिया से काफी संख्या में लोग ब्रह्मपुर बरमेश्वर नाथ मंदिर दर्शन करने जाते हैं जिससे उनको काफी सुविधा हो जाएगी। सड़कों का बेहतर निर्माण हो जाने से गंगा उस पार बलिया के भू-भाग में विकास को भी निश्चित तौर पर गति मिलेगी।

श्रीभूमि के निविया में महालया के शुभ अवसर पर श्री ठाकुरजी बेकर्स का उद्घाटन Read More श्रीभूमि के निविया में महालया के शुभ अवसर पर श्री ठाकुरजी बेकर्स का उद्घाटन

बलिया के विकास को मिलेगा नया आयाम: दयाशंकर सिंह

बलिया: करीब पांच महीने पहले पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार व केंद्रीय मंत्री से इस सड़क की मांग किया था। बिहार के लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। ऐसे में यह सड़क स्वीकृत हो गई है और इसके बनने से बलिया व बिहार दोनों का चहुंमुखी विकास होगा। इससे बलिया में बड़ी कंपनी आदि को लाने में आसानी होगी तो दियारा क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी।

बस्ती जिले में जगह-जगह दुर्गा प्रतिमा के पंडाल का मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने किया निरीक्षण Read More बस्ती जिले में जगह-जगह दुर्गा प्रतिमा के पंडाल का मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने किया निरीक्षण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार