Haryana Weather: हरियाणा में आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश, देखें वेदर रिपोर्ट
हरियाणा में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा और फतेहाबाद जैसे जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं।
पिछले 24 घंटों में बारिश जनित घटनाओं में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल और यमुनानगर में घर की छतें गिरने से तीन बच्चियों सहित आठ लोगों की जान गई, जबकि सिरसा में एक कार के नहर में गिरने और यमुनानगर में यमुना नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हुई। पानीपत में तीन साल का बच्चा छत से फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह जींद में बारिश दर्ज की गई, वहीं झज्जर, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में अभी भी तेज बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
इन जगहों पर होगी बारिश
फिरोजपुर झिरका, हथीन, नूह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नंगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, अदमपुर, नारनौंद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, मेहम, गोहाना, जुलाना, जींद, नरवाना, सिरसा, टोहाना, रतिया, में मध्यम वर्षा की संभावना है।
फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, हथीन, नूह, पलवल, बल्लभगढ़, महेंद्रगढ़, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशम, रोहतक, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, अदमपुर, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, कैथल, नरवाना, सिरसा, कलायत, डबवाली, गुहला, चंडीगढ़, कालका, में हलकी बारिश की संभावना है।

Comment List