Haryana: हरियाणा ओपन स्कूल 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तारीख

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओपन स्कूल (मुक्त विद्यालय) से 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 4 सितंबर 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि 10वीं के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपये और 12वीं के लिए 1300 रुपये निर्धारित की गई है। बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 है।

इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है ।  4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 100 रुपये, 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 300 रुपये, और 4 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

इसके अलावा, प्रैक्टिकल विषय लेने वाले छात्रों को प्रति विषय 100 रुपये अलग से देने होंगे, वहीं 12वीं में अतिरिक्त विषय लेने पर 200 रुपये प्रति विषय की अतिरिक्त फीस देनी होगी। आवेदन करते समय छात्रों को परीक्षा का माध्यम (हिंदी या अंग्रेज़ी) भी चुनना अनिवार्य होगा।

बिराहिमपुर में प्रधान पर गबन से लेकर हत्या की धमकी तक के आरोप! Read More बिराहिमपुर में प्रधान पर गबन से लेकर हत्या की धमकी तक के आरोप!

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इसकी कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी, इसलिए छात्र समय रहते आवेदन पूरा करें। छात्रों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय वे अपना या अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर ही दर्ज करें, ताकि बोर्ड की तरफ से भेजी जाने वाली सभी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे उन तक पहुंच सके।

महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज Read More महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

इसके अलावा, इस बार छात्रों को अपना APAAR ID (Automatic Permanent Academic Account Registry) देना भी अनिवार्य किया गया है। आवेदन तभी मान्य माना जाएगा जब निर्धारित शुल्क बोर्ड के खाते में जमा हो जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर प्रक्रिया पूरी करें।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं ऋषि अरविंद जयंती पर सरस्वती विद्यानिकेतन में दो दिवसीय भव्य आयोजन Read More श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं ऋषि अरविंद जयंती पर सरस्वती विद्यानिकेतन में दो दिवसीय भव्य आयोजन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments