साइबर फ्रॉड गिरोह का शातिर लखनऊ से गिरफ्तार
बलरामपुर। साइबर फ्रॉड गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ कुमार फिरोजाबाद के सिरसा खास का रहने वाला है। लखनऊ के सेक्टर-एम, आशियाना में रहकर साइबर ठगी कर रहा था। साइबर पुलिस ने उसे यहीं से गिरफ्तार किया है। सौरभ गिरोह के सरगना सस्पियर का करीबी है। उसने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया था।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि सौरभ गिरोह के सरगना सस्पियर की बाइनेंस आईडी के माध्यम से बड़े पैमाने पर लेनदेन करता था। जांच में अब तक कुल 85 बैंक खाते सामने आए हैं, जिनमें से 31 बैंक खातों के लेनदेन का विवरण प्राप्त हो चुका है। इनमें 24.29 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। अन्य खातों की जांच अभी जारी है।
सौरभ के मोबाइल की जांच में कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इनमें एक आधार कार्ड उसके नाम से और एक सौरभ सिंघानिया के नाम से मिला है। कई संदिग्ध इकरारनामे भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुछ युवतियों ने लिखित रूप में यह स्वीकार किया है कि वे शादी के लिए दबाव नहीं डालेंगी और न ही कभी शिकायत करेंगी। पुलिस इसे बेहद गंभीर और संदिग्ध मानते हुए अलग से जांच कर रही है।
लड़कियों से अश्लील चैटिंग के सबूत
सौरभ के मोबाइल से कई लड़कियों के अश्लील चैट मिले हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लड़कियों को फंसाकर उनसे भी अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करता था। इनमें लखनऊ के साथ ही कई जिलों की महिलाएं शामिल हैं।
ऑनलाइन ट्रेडिंग से करता था ठगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और फर्जी लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसाता था। शुरुआत में छोटी रकम का लालच देकर भरोसा जीतता, फिर धीरे-धीरे लाखों की ठगी करता। अब तक करोड़ों रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है।
सौरभ कुमार से गहन पूछताछ जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस विशेष टीम, साइबर सेल और अन्य जनपदों की पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। विकास कुमार, एसपी बलरामपुर
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
16 Dec 2025
16 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 21:35:59
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय लगातार करवट बदल रहा है। कहीं शीत लहर लोगों को ठिठुरा रही...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List