संकल्प संस्था व समाजसेवियों ने भारत माता की प्रतिमा पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया

संकल्प संस्था व समाजसेवियों ने भारत माता की प्रतिमा पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया

इस अवसर पर संकल्प संस्था ने एम.एस स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल व टूण्डला प्रेस क्लब के संरक्षक और अध्यक्ष को सम्मानित किया

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरोचीफ 

टूण्डला-

नगर की सामाजिक संस्था संकल्प संस्था पदाधिकारियों व नगर के प्रबुद्ध जनों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता चौक पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर संकल्प संस्था के अध्यक्ष आर.पी शर्मा ने एम.एस इंटर कॉलेज की रिटायर्ड प्रिंसिपल आदर्श मैडम व टूंडला प्रेस क्लब के संरक्षक राजू उपाध्याय और अध्यक्ष सोमेंद्र पोनियां का माला व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था गरीब असहाय व निराश्रित पशुओं पक्षियों के लिए काम करती हैं। संस्था आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष देश व समाज हित में उत्कृष्ट और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करती है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने वाले नगर के कुछ प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया, जिनमें एम.एस स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल आदर्श मैडम व टूंडला प्रेस क्लब के संरक्षक राजू उपाध्याय और अध्यक्ष सोमेंद्र पोनियां का सामाजिक कार्यों में रुचि लेकर बढ़चढ़ कर अपना योगदान देने के लिए उनको सम्मानित किया गया। संस्था उनसे आशा करती है कि आगे भी वो सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।

नरवल में गेस्ट हाउस निमार्ण में ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप Read More नरवल में गेस्ट हाउस निमार्ण में ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप

इस अवसर पर संकल्प संस्था अध्यक्ष आर.पी शर्मा,हनुमान हठीले मंदिर कमेटी अध्यक्ष अशोक सारस्वत एन.पी सक्सेना,विनोद गुप्ता महिपाल नौहवार धीरज चौधरी संतोष शर्मा आदि सहित नगर के प्रबुद्धजन समाजसेवी मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे को कराया गया मुक्त  Read More उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे को कराया गया मुक्त 

Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel