ओबरा भाजपा मंडल ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं देते हुए सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया- शिवनाथ जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष

ओबरा भाजपा मंडल ने धूमधाम से मनाया 79वां  स्वतंत्रता दिवस

वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला।

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

15 अगस्त 2025 - शुक्रवार को ओबरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। यह कार्यक्रम ओबरा के डिग्री कॉलेज रोड पर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने की।

IMG-20250816-WA0148

साहू राठौर मोदी एकता मंच ने वैवाहिक बर वधू परिचय सम्मेलन आयोजित किया जुटी भीड़  Read More साहू राठौर मोदी एकता मंच ने वैवाहिक बर वधू परिचय सम्मेलन आयोजित किया जुटी भीड़ 

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने भारतीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने मंच पर मौजूद सभी गणमान्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। अपने संबोधन में जायसवाल ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।

सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए  Read More सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए 

बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही Read More बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही

इसके बाद अन्य वक्ताओं ने भी स्वतंत्रता संग्राम में हमारे नायकों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने भाषणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराया। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल के संदेश के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ओबरा के निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे जिनमें वीरेंद्र मित्तल ,रंजना सिंह, राम निवास तोमर, जे पी सिंह, रविंद्र गर्ग, राम यश पाण्डेय, रामा शंकर द्विवेदी, उमा शंकर जायसवाल, सुनीता पाण्डेय, पवन मिश्रा, शिशिर शर्मा, सुनील कुमार सिंह, नित्यानंद दूबे, अमित मित्तल, हेमलता, सरिता सिंह, पुष्पा दूबे, दशरथ शुक्ला, आशीष तिवारी, उमेश शुक्ला, जितेंद्र गोंड, दिनेश पाठक, अरविंद सोनी, राज कुमार यादव, संतोष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, बुद्दीनारायण जायसवाल, विकास सिंह, रंग बहादुर पटेल, डॉ. सरोज, अविनाश पाण्डेय, विनोद तिवारी, महेश जायसवाल, भोला साहनी, ओम प्रकाश सिंह और राम पदारथ मौर्य शामिल थे।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel