कोन में कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, लगे भारत माता के जयकारे

स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को देश की अखंडता बनाये रखने व स्वतंत्रता पर विशेष जोर

कोन में कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, लगे भारत माता के जयकारे

कोन क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह फहराये गये राष्ट्रीय ध्वज

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विकास खण्ड कोन के न्याय पंचायत रामगढ़ में  कांग्रेसियों ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन लाल गुप्ता ने किया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष भीम शेन गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान के द्वारा वातावरण को देश भक्ति के रंगों में डूबो दिया।

IMG-20250815-WA0415

महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू Read More महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू

इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय, सरदार भगत सिंह , चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गाँधी, खुदी राम् बोस, पं.जवाहर लाल नेहरू,जैसे महान सेनानियों का विशेष योगदान रहा और उन्होंने  देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण तक न्योछावर कर दिये।

बीआरसी रोटहां में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता सम्पन्न Read More बीआरसी रोटहां में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता सम्पन्न

IMG-20250815-WA0416

एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया Read More एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया

आगे जोर देते हुए कहा कि सर कटा देंगे पर अपने तिरंगे को कभी झुकने नहीं दें।इसी क्रम में जिला सचिव राजेश त्रिपाठी व कचनरवा मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग का परिणाम है कि आज हम लोग स्वतंत्र हैं और अमन चमन की नींद सो रहे हैं आगे उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपनी देश की आन बान शान की तिरंगा को कभी झुकने नहीं दूंगा और लोगों को आह्वान किया कि लोग अपने देश के कर्तब्य के प्रति सजग रहें।

कार्यक्रम समापन पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित कर लगाए भारत माता के जयकारे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव रामेश्वर कन्नौजिया, जिला सचिव ब्लॉक प्रभारी राजेश त्रिपाठी ,ब्लॉक उपाध्यक्ष अचुतानंद त्रिपाठी, सतीश भाटिया संगीता चौधरी, रामपरीख यादव, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कन्हाई राम कन्नौजिया, कचनरवा मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, कोन मंडल अध्यक्ष गोपी विश्वकर्मा ,प्रहलाद कन्नौजिया, कृष्णा कन्नौजिया, तेजू राम चेरो ,अजय शंकर गुप्त वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता , गणमान्य लोग सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel