सोनभद्र में तिरंगा महोत्सव का भव्य आयोजन, अमर बलिदानियों को किया गया याद

स्कूल के छात्र/छात्राओं ने तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर नृत्य की सुन्दर मन मोहक की प्रस्तुति

सोनभद्र में तिरंगा महोत्सव का भव्य आयोजन, अमर बलिदानियों को किया गया याद

तिरंगा झंडा से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 मंगलवार को जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, रॉबर्ट्सगंज में तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के उन अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देना था, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस Read More कानपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्षा रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही Read More बीडीओ सुरियावां का सख्त आदेश,लापरवाही पर होगी कार्यवाही

IMG-20250812-WA0495

टेट के सवाल को लेकर 10 को दिल्ली कूंच करेंगे शिक्षक Read More टेट के सवाल को लेकर 10 को दिल्ली कूंच करेंगे शिक्षक

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा महोत्सव देश के अमर शहीदों को याद करने का एक प्रयास है, जिन्होंने कठिन संघर्षों के बाद देश को आजादी दिलाई। उन्होंने डीएवी स्कूल, जीजीआईसी कॉलेज और गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक नृत्यों की भी सराहना की।

IMG-20250812-WA0494

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अपने संबोधन में हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने आवासों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा सम्मान के साथ फहराएं। उन्होंने झंडा फहराने के सही तरीके के बारे में भी बताया कि जिसमें केसरिया पट्टी का ऊपर होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। डीएवी स्कूल, जीजीआईसी कॉलेज और गुरु नानक स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियों को विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा झंडा से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद ने किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली। यह कार्यक्रम न केवल देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला था, बल्कि युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक सफल प्रयास भी रहा।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel