ओमेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ धूमधाम से मनाया गया श्रावण मास

नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ गांव में आयोजित हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान, सैकड़ों शिव भक्तों ने लिया भाग ।

ओमेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ धूमधाम से मनाया गया श्रावण मास

विनीत कुमार मिश्रा 

(जिला संवाददाता)

लखनऊ 

श्रावण मास के पावन महीने में लखनऊ की नगरपंचायत मोहनलालगंज के मऊ गांव में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। "श्री दुर्गा माता मंदिर" प्रांगण पर नव निर्मित शिव मंदिर ओमेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर भ्रमण, रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी भक्तगणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सहयोग किया।ओमेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ धूमधाम से मनाया गया श्रावण मास

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के डाॅक्टर की सड़क हादसे में मौत Read More सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के डाॅक्टर की सड़क हादसे में मौत

कार्यक्रम के दौरान शोभा यात्रा में शिव परिवार के साथ ग्रामीणों ने गांव का भ्रमण किया। शोभा यात्रा के दौरान हर हर भोले, जय भोलेनाथ, हर हर बम-बम के जोरदार जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। समाजसेवी अनुज गुप्ता (गोलू) ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी भक्तगणों ने एकजुट होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और पुरुषों की बराबर की भागीदारी रही, जो इस आयोजन की विशेषता थी।ओमेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ धूमधाम से मनाया गया श्रावण मास

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे भक्तगणों ने रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातःकाल 10:00 बजे से पूरे दिन तक चला, जिसमें सभी भक्तगणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद की कामना की गई।ओमेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ धूमधाम से मनाया गया श्रावण मास

बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे Read More बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे

कार्यक्रम में प्रदीप कुमार गुप्ता पूर्व प्रधान, प्रतिनिधि चेयरमैन अजय पांडेय सत्यम, शिवाय सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी, मोहनलालगंज निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, विवेक गुप्ता, शिवकुमार सोनी, संजय सोनी, विनय मिश्रा, अक्षत गुप्ता, दल्लू सिंह, विपिन यादव आशीष तिवारी गुड्डू, अभय सिंह, अनुज कुमार गुप्ता (गोलू) जिला महामंत्री राम लाल वर्मा जी, राम लखन लोधी, अरुण सिंह (मॉल), पंकज गुप्ता, प्रशान्त गुप्ता, नीरज वैश्य, दुर्गेश गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रखर गुप्ता, लालू गुप्ता, वीर प्रधान, अनुज पांडेय, लक्की गुप्ता, रूपांशु गुप्ता, शिवम् गुप्ता, आदित्य सोनी, कमलेश गुप्ता संदीप गुप्ता, आयुष गुप्ता, दीपक गुप्ता, विजय सोनी, शिव कुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विनीत कुमार (समीक्षा अधिकारी), राजेंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित सैकड़ों शिव भक्तों की मौजूदगी रही।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel