क्रांतिकारी वृक्ष अभियान एक पेड़, एक जिम्मेदारी, एक राष्ट्रहित का प्रण

नव निर्माण सेना का राष्ट्रीय अभियान एक पेड़, एक जिम्मेदारी नाम वृक्ष क्रांति अभियान की शुरुवात

क्रांतिकारी वृक्ष अभियान एक पेड़, एक जिम्मेदारी, एक राष्ट्रहित का प्रण

आनंद पटेल दयालु ने नि:शुल्क पौधे देने के साथ क्रांतिकारियों के नाम रखने की किया पेशकश

IMG-20250730-WA0397अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने एक अनूठा और क्रांतिकारी अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मूलमंत्र है पेड़ लगाइए लेकिन साथ ही जिम्मेदारी भी उठाइए। यह पहल सिर्फ वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक लगाए गए पौधे को बड़ा करने और उसकी रक्षा करने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी का आह्वान किया है।

Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा  Read More Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अभियान के तहत राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा लोगों को नि:शुल्क एक विशेष आम का पौधा दिया जा रहा है। यह कोई सामान्य आम का पौधा नहीं है। जब यह पेड़ बनेगा, तो इसके फल एक से डेढ़ किलोग्राम तक के होंगे और दावा किया जा रहा है कि सोनभद्र में ऐसा स्वादिष्ट आम मिलना दुर्लभ होगा। लेकिन इस उपहार के साथ एक महत्वपूर्ण शर्त जुड़ी है।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जान लें आज के ताजा भाव   Read More Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जान लें आज के ताजा भाव

जिसे भी यह पौधा मिलेगा, उसे इसे संरक्षित करना होगा और इसे बड़ा करना होगा। इस अभियान की एक और अनूठी विशेषता यह है कि प्रत्येक लगाए गए पेड़ का नाम किसी क्रांतिकारी के नाम पर रखा जाएगा। यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि एक विचार है, एक जिम्मेदारी है और देश के लिए एक प्रण है। इस अभियान में जिम्मेदारी को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है।

Haryana: हरियाणा में लाइनमैन 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई  Read More Haryana: हरियाणा में लाइनमैन 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई 

यदि किसी व्यक्ति ने इस पेड़ को संरक्षित नहीं किया या उसे बड़ा नहीं किया, तो उस पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह राशि जमा कराने के बाद उसी पैसे से एक नया पौधा खरीदकर किसी दूसरे व्यक्ति को दिया जाएगा, जिससे यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। आनंद पटेल दयालु का मानना है कि पेड़ लगाना आसान है, उसे बचाना कठिन है,और यदि हम हवा निशुल्क लेते हैं, तो धरती को शुद्ध सांस देने का माध्यम बनना हमारा भी फर्ज है।

इस क्रांतिकारी अभियान का शुभारंभ आनंद पटेल दयालु ने स्वयं एक नींबू और एक आम का पौधा लगाकर किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब हर व्यक्ति को न केवल पेड़ लगाना है, बल्कि उसे बचाने की जिम्मेदारी भी लेनी है।राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट का यह अभियान वृक्ष क्रांति ही असली क्रांति है के नारे के साथ आगे बढ़ रहा है। यह एक आह्वान है कि आइए, क्रांतिकारियों के नाम पर, हर घर एक पेड़ लगाएं, और उसे बचाने का संकल्प लें। यह पहल न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करेगी, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करेगी।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel