बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर” पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं प्रमंडलीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल
छपरा। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा सारण के नेतृत्व में “बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर” विषय पर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ब्राह्मण स्कूल, छपरा में किया गया। कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) एवं 9 से 12 (सीनियर वर्ग) के छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, परिचर्चा और पेंटिंग/पोस्टर जैसी विधाओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता परिणाम निम्नलिखित रहे हैं:
निबंध लेखन:
प्रथम स्थान: सोफ़या परवीन (जूनियर), पी. एम. श्री उच्च विद्यालय अमनौर
सनाया प्रवीण (सीनियर), उच्च विद्यालय मटिहान।
द्वितीय स्थान: अमित कुमार (जूनियर), उ. म. विद्यालय नरहरपुर, मुस्कान राय (सीनियर), उच्च विद्यालय असोईया।
तृतीय स्थान: नंदनी कुमारी (जूनियर), पी.एम. श्री उच्च विद्यालय शहाबुद्दीन भित्ति, तमन्ना कुमारी (सीनियर), उ. म. विद्यालय असोईया
पेंटिंग/पोस्टर:
प्रथम स्थान: नंदनी यादव (जूनियर), उ. म. विद्यालय पंच पत्तरा, साबिया खातून (सीनियर), प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हरपुर कराह।
द्वितीय स्थान: साजिया परवीन (जूनियर), आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मढ़ौरा, सरिया आफरीन (सीनियर), सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर।
तृतीय स्थान: अंशु कुमारी (जूनियर), मध्य विद्यालय शहाबुद्दीन भित्ति,
रेखा कुमारी (सीनियर), रामावतार उच्च विद्यालय बसंतपुर शोभेपुर।
परिचर्चा:
प्रथम स्थान: आरुषि कुमारी (जूनियर), यू.एम.एस. खैरवार, आकांश कुमार (सीनियर), पी.एम. श्री उच्च विद्यालय अमनौर।
द्वितीय स्थान: अनुज कुमार (जूनियर), आदर्श मध्य विद्यालय असोईया,
चुलबुल कुमारी (सीनियर), उच्च विद्यालय दरिहरा।
तृतीय स्थान: आदर्श कुमार (जूनियर), पी.एम. श्री उच्च विद्यालय अमनौर,
शाइस्ता परवीन (सीनियर), उच्च माध्यमिक विद्यालय कदना।
निर्णायक मंडल के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में मीडिया समन्वयक डॉ. अजय कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार तथा निर्णायक मंडल के शिक्षकों में नसीम अख्तर, वीरेंद्र बिहारी, विष्णु कुमार, प्रभु बैठा, राजीव रंजन, मो. सुलेमान, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, राजू कुमार, वशिष्ठ कुमार, रेनू कुमारी, शाहबाज आलम व नवीन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही। इनके निष्पक्ष मूल्यांकन ने प्रतियोगिता की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की।

Comment List