डायल 112 की चारपहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुपौल, बिहार

त्रिवेणीगंज । अनुमंडल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तमुआ में शुक्रवार की संध्या करीब 4 बजे डायल 112 की चारपहिया वाहन और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजेश्वरी पंचायत वार्ड 13 निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र श्रवण कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार अपनी बाइक से तमुआ बाजार से कुछ जरूरी सामान लेकर वापस घर आ रहा था।

इसी दौरान जदिया थाना की डायल 112 वाहन नंबर बीआर 01 एच पी 0508 मौके से गुजर रही थी, जिससे बाइक सवार युवक को ठोकर लग गई और वह गिरकर घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक को उसी डायल 112 की गाड़ी से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया,जहां चिकित्सक डॉ. निखिल कुमार आर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

बताया कि युवक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं वहीं दूसरी ओर डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल संतोष कुमार ने वाहन से ठोकर लगने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हमलोग इधर से जा रहे थे और उधर सामने से बाइक सवार आ रहा था मेरे वाहन के आगे कुछ दूरी पर सड़क पर ही बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया,मेरे वाहन से उसे किसी प्रकार की टक्कर नहीं हुई।

SUP8

बहुचर्चित किडनी कांड में कानपुर में अब तक 9 गिरफ्तार , पूछतांछ में जारी चौंकाने वाले खुलासे Read More बहुचर्चित किडनी कांड में कानपुर में अब तक 9 गिरफ्तार , पूछतांछ में जारी चौंकाने वाले खुलासे

सड़क पर गिरने और फिसलन के कारण उसे मामूली चोटें आई है और बाइक सवार मेरे वाहन के सामने फिसलकर आ गया। हालांकि,घायल के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

नगर परिषद बकहो की गड़बड़ी हुई उजागर आवास योजना में भारी गड़बड़ी  Read More नगर परिषद बकहो की गड़बड़ी हुई उजागर आवास योजना में भारी गड़बड़ी 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद श्रवण को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गए।फिलहाल मामले को लेकर किसी थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई है,लेकिन घटना ने पुलिस गश्ती वाहन की सतर्कता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्यपाल  ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, की जानकारी प्राप्त की Read More राज्यपाल  ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, की जानकारी प्राप्त की

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें