रजखड़ घाटी के पास बोलेरो और कार में जोरदार टक्कर , 7 लोग घायल

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की घटना से लोग हतप्रध, लोगों ने किया हादसों पर रोक लगाने की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

दुद्धी कोतवाली की घटना

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी के समीप बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजें अपनी ब्लोरो यू पी 64 A - 9664 में सवार अध्यापक मनोज कुमार जायसवाल उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र सभापति निवासी गुलालझरिया दुद्धी सोनभद्र अपने पिता का आंख का ऑपरेशन कराने मिशन अस्पताल सोनभद्र अपनी पत्नि किरण देवी उम्र 35 वर्ष व श्रवण यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र किशुन यादव ब्लोरो से जा रहे थे कि सामने से आ रहे आई टवेंटी कार वाहन संख्या - DL 4C AQ - 7565 जिसमें हरियाणा निवासी

IMG-20250618-WA0092

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में लगी आग गिरस्ती का सारा सामान चलकर हुआ राख।  5 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू।  Read More संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में लगी आग गिरस्ती का सारा सामान चलकर हुआ राख।  5 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू। 

परमजीत उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र रणजीत, रागिनी उम्र 28 वर्ष पुत्री हरनाम सिंह निवासी पलसौली गुड़गांव हरियाणा व विक्की कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी हरियाणा, हरविंद्र पुत्र भागमल निवासीगण धारूवड़ा रेवाड़ी हरियाणा जो वाराणसी के रास्ते दुद्धी कचहरी किसी काम से आ रहे थे कि ठीक अचानक आमने-सामने का जोरदार टक्कर दोनों वाहनों के बीच हो गया।

शिक्षक के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों संपत्ति चोरी कर चोर फरार  Read More शिक्षक के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों संपत्ति चोरी कर चोर फरार 

IMG-20250618-WA0096

किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं Read More किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं

आमने-सामने की टक्कर से दोनों वाहन बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए व सड़क कुछ पल के लिए जाम हों गया। घटना पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस प्रशासन व स्थानीय जनों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी उपचार हेतु लाया गया। जहाँ समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें