अनपरा कॉलोनी में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर नवयुवक सेना ने की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

कार्यक्रम में होगा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र ( अनपरा) / उत्तर प्रदेश-

आगामी शारदीय नवरात्रि के लिए अनपरा कॉलोनी में दुर्गा पूजा की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। हाल ही में स्थानीय अनपरा कॉलोनी बस स्टैंड पर नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा हुई।यह उल्लेखनीय है कि नवयुवक सेना पिछले 32 वर्षों से अनपरा कॉलोनी में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करती आ रही है।

समिति हर साल पूजन कार्यक्रम के साथ-साथ कई सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन करती है। इसमें सप्तमी पर बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, अष्टमी पर कॉलोनी की महिलाओं के लिए डांडिया और नवमी पर विशाल भंडारे के साथ भव्य देवी जागरण की व्यवस्था शामिल है। इन आयोजनों में कॉलोनी के सभी वर्गों के विद्युत कर्मी और उनके परिवार उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य  हुए पूरे Read More संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य हुए पूरे

बैठक में इस वर्ष की कार्यकारिणी पर भी गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इंजीनियर अदालत वर्मा को लगातार चौथी बार अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया, जबकि अविनाश सिंह को पाँचवीं बार सचिव का दायित्व सौंपा गया। और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निम्नलिखित सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।कार्यवाहक अध्यक्ष सभासद शिव प्रकाश उर्फ विष्णु देव झा,कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा,

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

सह कोषाध्यक्ष बिन्देश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर शैलेश यादव, इंजीनियर प्रवीण कश्यप, इंजीनियर मधुराज सिंह, माधवेंद्र सिंह, राजाजी पाण्डेय, धीरेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष इंजीनियर मनीष गुप्ता, अभिषेक सिंह, राकेश वर्मा, इंद्र कुमार सिंह, प्रवेशराज सिंह उर्फ गमगम ,संयुक्त सचिव उदय नारायण सिंह,

सांसद प्रमोद तिवारी से जुड़े मानहानि के केस में परिवाद दर्ज करने का आदेश  Read More सांसद प्रमोद तिवारी से जुड़े मानहानि के केस में परिवाद दर्ज करने का आदेश 

उप सचिव सुनील पाल, भैया विवेक सिंह, मुकेश जायसवाल, नवीन सागर, जांच अधिकारी प्रशांत उपाध्याय, सांस्कृतिक सचिव सुजीत सोनी और मनोज कुमार, सह सांस्कृतिक सचिव विशाल शाही, राकेश जायसवाल, सुशील गुप्ता, राजकुमार यादव और अनसनी कुमार, मीडिया प्रभारी अम्बरीष शर्मा इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से इंजीनियर अदालत वर्मा, विष्णु देव झा, शिव प्रकाश , उदय नारायण सिंह, अविनाश सिंह, दीपक मिश्रा, माधवेन्द्र सिंह, प्रवेशराज सिंह उर्फ गमगम, इंद्र कुमार सिंह, प्रशांत उपाध्याय,

सुजीत सोनी, मनोज कुमार, मनोज शर्मा, बिन्देश सिंह, अभिषेक सिंह, मुकेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, विशाल शाही, श्याम बिहारी सिंह, सुशील गुप्ता, अनसनी कुमार, राजकुमार यादव, सुनील पाल, राकेश वर्मा, ओम प्रकाश सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अनपरा कॉलोनी में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। समिति जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेगी।

Post Comments

Comments