डाला में भाजपा मंडल कार्यशाला का आयोजन, विकसित भारत के अमृत काल में मोदी सरकार के 11 साल का लेखा-जोखा

मोदी सरकार के 11 साल के उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा- भाजपा जिला मंत्री कैलास बैसवार

डाला में भाजपा मंडल कार्यशाला का आयोजन, विकसित भारत के अमृत काल में मोदी सरकार के 11 साल का लेखा-जोखा

डाला में भाजपा मण्डल कार्यशाला का आयोजन

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

डाला/सोनभद्र-

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार, डाला मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को आशा पैलेस, नई बस्ती, नगर पंचायत डाला बाज़ार में एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के मंत्र के साथ मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई  ।

IMG-20250608-WA0035

महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू Read More महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू

इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने की।कार्यशाला में भाजपा जिला मंत्री कैलाश बैसवार मुख्यातिथि के रूप में और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम लखन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि कैलाश बैसवार ने मोदी सरकार के पिछले 11 सालों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, हमारी सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इस दौरान हमारी उपलब्धियां न सिर्फ अभूतपूर्व हैं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने वाली है।

पहली पत्नी को बिना तलाक दिये पति ने मन्दिर में रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार Read More पहली पत्नी को बिना तलाक दिये पति ने मन्दिर में रचाई दूसरी शादी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

IMG-20250608-WA0033

सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए  Read More सड़क दुघर्टना में जान बचाने को  स्ट्रेचर दान दिए 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश को आगे ले जाने के इन प्रयासों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को निश्चित रूप से हासिल किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राम लखन ने बताया कि सरकार पूरी तरह से गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में, एनडीए सरकार ने सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और समावेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, लाखों लोगों को गरीबी के चंगुल से बाहर निकालने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने लोगों को आवास, स्वच्छ रसोई गैस, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान की है।

IMG-20250608-WA0031

निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे ने इस बात पर जोर दिया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण), डिजिटल समावेशन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर ने पारदर्शिता सुनिश्चित की है और अंतिम व्यक्ति तक लाभों की तेजी से पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि एनडीए एक समावेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

IMG-20250608-WA0032

जहां हर नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अवसर मिले। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रावती देवी, उर्मिला देवी, मंडल उपाध्यक्ष अमरेश उपाध्याय, महामंत्री विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, धनवंत पांडे, अवनीश पांडे, प्रदीप पांडे, श्रीनिवास यादव, प्रकाश चौधरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel