व्यापार मंडल के कार्यक्रम में एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा एनआइटी न्यूज़ के चीफ एडिटर राजू उपाध्याय का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया 

इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यापारियों ने एकजुट होकर फिरोजाबाद पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

फिरोजाबाद ब्यूरो

फिरोजाबाद-

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, फिरोजाबाद द्वारा पुलिस लाइन सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद फिरोजाबाद की पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों के लिए आभार प्रकट किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा की गई।

इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यापारियों ने एकजुट होकर फिरोजाबाद पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है, जिससे व्यापारी वर्ग निर्भय होकर अपना व्यवसाय कर पा रहा है। व्यापारीगणों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद व उनकी टीम का पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

अदालत का फैसला एससी/एसटी एक्ट: तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा, 60- 60 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद Read More अदालत का फैसला एससी/एसटी एक्ट: तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा, 60- 60 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6- 6 माह की अतिरिक्त कैद

वही एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित ने एनआईटी न्यूज़ के चीफ एडिटर राजू उपाध्याय का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई Read More राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार