अनपरा में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष महिला शशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन
लोकमाता अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की महान नारियों में एक हैं उन्होंने नारी शक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया।
रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम
अजयंत सिंह ( संवाददाता)
महान विभूतियों के स्मरण में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम अनपरा मंडल में अनपरा नगर पंचायत के सुमंगलम भवन में आयोजित किया गया है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की महान नारियों में से एक है।
उन्होंने नारी शक्ति और प्रशासनिक दक्षता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। अहिल्याबाई का जन्म सन् 31 में 1725 को महाराष्ट्र में एक छोटे से गांव में हुआ ।इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि शक्ति नगर विशेष क्षेत्र प्राधिकरण सदस्य वरिष्ठ नेता किसी जैन ने कहा कि अहिल्याबाई ने धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरब से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण सभी धार्मिक मंदिरों का जिरणोद्वार कराया और आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विकसित भारत को लेकर महिलाओं को बराबर का दर्जा मिला है और एक सशक्त भारत का निर्माण हुआ है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार की अहम योगदान रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा , जिला कार्य समिति सदस्य प्रमोद शुक्ला बाबा, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास जायसवाल , वार्ड नंबर 6 अटल नगर सभासद उर्मिला देवी, मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा अनपरा मंडल अध्यक्ष अनामिका जायसवाल , मंडल महामंत्री कृष्णा चौरसिया ने मंच साझा किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रथम श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता व नगर पंचायत अनपरा के सभासद व महिला मोर्चा की पूरी टीम उपस्थित रहे।

Comment List