विकासार्थ विद्यार्थी का सकोरा अभियान ओबरा में पक्षियों के लिए लगाए जलपात्र

विकासार्थ विद्यार्थी का सकोरा अभियान ओबरा में पक्षियों को मिला सहारा

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा नगर क्षेत्र अन्तर्गत सराहनीय पहल

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा/सोनभद्र-

स्थानीय नगर क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार को विकासार्थ विद्यार्थी जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर में सकोरा अभियान चलाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिखर सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हुए विभिन्न उचित स्थानों पर जलपात्र रखें।

IMG-20250515-WA0069

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम Read More पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज ने इस अवसर पर उपस्थित जनमानस से आग्रह किया कि वे सभी अपने-अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी की नियमित व्यवस्था अवश्य करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी ढूंढना मुश्किल हो जाता है, इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम उनकी प्यास बुझाने में अपना योगदान दें।

सांसदों के 'अपमान' पर पीएम के ख़िलाफ़ प्रिविलेज नोटिस- ‘सत्ता का खुला दुरुपयोग Read More सांसदों के 'अपमान' पर पीएम के ख़िलाफ़ प्रिविलेज नोटिस- ‘सत्ता का खुला दुरुपयोग

इस नेक कार्य में अनिकेत सिंह, निल प्रताप सिंह, अनमोल सेठ, ऋषभ यादव, सत्यम सिंह, मनीष यादव, प्रियांशु सोनकर, मोहित यादव आदि सहित कई अन्य कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और उन्होंने जलपात्रों को सही स्थानों पर रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। विकासार्थ विद्यार्थी का यह सकोरा अभियान जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाता है।

डीएनए टेस्ट में पिता न होने पर भरण-पोषण नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने मां की अपील खारिज की Read More डीएनए टेस्ट में पिता न होने पर भरण-पोषण नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने मां की अपील खारिज की

Post Comments

Comments