अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी से जनता मे भारी आक्रोश

लोगों ने लगाया नगर पंचायत के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

राजेश तिवारी Picture
Published On

नगर पंचायत अनपरा का मामला

अजयंत सिंह ( संवाददाता) 

अनपरा /सोनभद्र -

प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत में शामिल अनपरा नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी से जनता मे जहाँ भारी आक्रोश व्याप्त है वहीं महाराणा प्रताप की जयंती पर लगाए गए बैनर पोस्टर अनपरा नगर पंचायत द्वारा फाड़ने से आक्रोशित लोगो ने बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महावीर चौक अनपरा बाजार से पद यात्रा निकाल पंचायत कार्यालय पहुंच जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया तथा तीन दिन मे बैनर पोस्टर फाड़ने वालो पर कार्रवाई नहीं करने पर अनिश्चिचत कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है l

IMG-20250514-WA0032

संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य  हुए पूरे Read More संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य हुए पूरे

जिसके क्रम में वक्ताओ ने कहा कि नगर पंचायत अनपरा मे करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है जिसकी पुष्टि जिला प्रशासन के जांच रिपोर्ट में भी हो चुकी है। बतातें चलें कि अनपरा नगर पंचायत में भर्ती घोटाला,डीजल घोटाला,जेम पोर्टल पर सामग्री खरीद घोटाला, टेंडर प्रक्रिया में मनमानी व भारी अनियमिता, साफ सफाई के नाम पर ब्लीचिंग-चूना घोटाला, व पेयजल घोटाला सहित सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना आम बात है l

झूंसी में नारी शक्ति का प्रदर्शन: स्कूटी रैली के साथ ‘नारी शक्ति बंधन’ कार्यक्रम संपन्न Read More झूंसी में नारी शक्ति का प्रदर्शन: स्कूटी रैली के साथ ‘नारी शक्ति बंधन’ कार्यक्रम संपन्न

वाहन चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर सवारी बैठाएंगे व उतारेंगे - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार  Read More वाहन चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर सवारी बैठाएंगे व उतारेंगे - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार 

जिसकी जांच ईओ डब्लू से कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये l जिसके क्रम में प्रदर्शनकारियों ने ईओ अपर्णा मिश्रा को ज्ञापन सौंप बैनर पोस्टर फाड़ने वालो पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग किया है अन्यथा की स्थिति में महापुरुषों के सम्मान के लिए अनिश्चिचत कालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अनुभव विहीन ईओ हटाओ अनपरा नगर पंचायत बचाओ, महापुरुषों के सम्मान मे क्षत्रिय समाज मैदान आदि नारे लगाए गए l

प्रदर्शनकारियों में गोपाल प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह, अनुपम जायसवाल,कृष्णा सिंह, आर पी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आकाश पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, पुष्पराज सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह, निखिल गट्टानी, सुरेंद्र सिंह परमार , अजयंत सिंह, मुकेश कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनपरा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा मय टीम मौजूद रहे l

Post Comments

Comments