गोरखपुर में सनसनी: नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से गांव में मातम

गोरखपुद क्षिणांचल क्षेत्र बेलघाट का मामला हत्या या कुछ और सवाल!

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

रिपोर्टर/ बृजनाथ त्रिपाठी (गोलाबाजर तहसील)

 गोलाबाजर गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर माफी गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुआनो नदी के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रामअशीष पुत्र गामा के रूप में हुई, जो पिछले 24 घंटे से लापता था।

गांव के कुछ लोग सुबह करीब दस बजे नदी किनारे निकले थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों के पास पड़े शव पर पड़ी। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, अफरातफरी मच गई। परिवार वालों को बुलाया गया और शव की पहचान होते ही मातम छा गया।

रामअशीष के परिजन पहले ही उसकी गुमशुदगी को लेकर चिंतित थे और आसपास तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका साफ कहना है—यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

दुबार चौकी के सामने ओवरलोड बालू वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल Read More दुबार चौकी के सामने ओवरलोड बालू वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल

बेलघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मामले की गंभीर जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़ Read More मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़

फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो मौत के असल कारणों से पर्दा उठाएगी। इस रहस्यमय मौत ने गांव के हर चेहरे पर चिंता और भय की लकीरें खींच दी हैं।

गोरखपुर: सरयू नदी में दर्दनाक हादसा: सरयू नदी ने छीन ली दो मासूमो की जिंदगी, पल भर में उजड़ गए एक पिता के सपने  Read More गोरखपुर: सरयू नदी में दर्दनाक हादसा: सरयू नदी ने छीन ली दो मासूमो की जिंदगी, पल भर में उजड़ गए एक पिता के सपने

अब सवाल  यह  उठता है — क्या यह महज एक हादसा है या किसी गहरी रंजिश का नतीजा?
जवाब तलाश रही है पुलिस, और आंखें टिकी हैं उस रिपोर्ट पर जो सच सामने लाएगी।

 

About The Author

Post Comments

Comments