अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में अनपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

अनपरा थाना क्षेत्र का मामला

अजयंत सिंह ( संवाददाता) 

अनपरा/सोनभद्र- 

जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम ने पांच गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों का विवरण इस प्रकार है: प्रमोद भारती पुत्र छोटेलाल भारती, निवासी शिव मंदिर रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 31 वर्ष। यह वारंटी मु0सं 144/14, धारा 3/5 ET Act, राज्य बनाम प्रमोद भारती से संबंधित है।जनकधारी बैगा पुत्र शिवभजन बैगा, निवासी बेलवादह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष। यह वारंटी मु0स 0 241/2005, धारा 373/2003 MV Act, राज्य बनाम श्याम बिहारी से संबंधित है।

विकास को समर्पित विधायक सुरेश पासी क्षेत्र वासियों को मिली विकास की बड़ी सौगात  Read More विकास को समर्पित विधायक सुरेश पासी क्षेत्र वासियों को मिली विकास की बड़ी सौगात 

विनोद धरिकार पुत्र भगवंत धरिकार, निवासी वार्ड नंबर 12 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष। यह वारंटी मु0न0 146/2019, धारा 57/2019, राज्य बनाम विनोद धरिकार से संबंधित है।

परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड मैजिशियन प्रोडक्शन के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन Read More परी मेकओवर एंड फैशन वर्ल्ड मैजिशियन प्रोडक्शन के द्वारा ऐतिहासिक आयोजन

श्याम कार्तिक शुक्ला पुत्र स्वर्गीय सत्तधारी शुक्ला, निवासी ग्राम वी कुलडोमरी टोला ममुआर, डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 52 वर्ष। यह वारंटी मु0न0 432/2016, धारा 406, 420, 504 भादवि, राज्य बनाम श्याम कार्तिक शुक्ला से संबंधित है।बबलू केवट पुत्र रामथाना केवट, निवासी सिधहवा, चकरपथरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। यह वारंटी मु0न0 199/2022, धारा 498A, 302, 201 भादवि, राज्य बनाम बबलू केवट से संबंधित है।अनपरा पुलिस टीम ने इन सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर मा .न्यायालय में पेश किया।

कुशीनगर : भाजपा नेता ने बाबरी मस्जिद के विरोध में हुमायु का पुतला फुंका  Read More कुशीनगर : भाजपा नेता ने बाबरी मस्जिद के विरोध में हुमायु का पुतला फुंका 

इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक रमाकांत पाल, उप निरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल, कांस्टेबल रमेश गौर और कांस्टेबल संजय कुमार पाल मुख्य रूप से शामिल रहे। अनपरा पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित हो सकेगा।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel