जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज बिधनू का किया निरीक्षण 

बच्चों से पूछें नेल्सन मंडेला के जीवन से संबंधित सवाल

जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज बिधनू का किया निरीक्षण 

कानपुर।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा, बिधनू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा विद्यालय में साफ -सफाई रंगाई- पुताई पढ़ाई लिखाई इत्यादि के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह से जानकारी ली गई।
 
जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज बिधनू का किया निरीक्षण 
 
जिलाधिकारी ने क्लास रूम में छात्र-छात्राओं  से नेल्सन मंडेला के विषय में सवाल भी पूछे। उन्होंने छात्र-छात्राओं  को बताया कि कहा कि पढ़ाई- लिखाई में उत्सुकता बहुत आवश्यक है।  उन्होंने बच्चों से भविष्य में क्या बनने,  के बारे में पूछा तो बच्चों ने अपने-अपने स्तर से जवाब दिए।
 
इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, खेरसा में ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाने हेतु संभावित जमीन का निरीक्षण किया और बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसके क्षेत्रफल व अन्य बिंदुओं की जानकारी ली।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel