सोनभद्र में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की संविधान अधिकार न्याय यात्रा, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को चेतावनी

सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जायेगा- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

सोनभद्र में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की संविधान अधिकार न्याय यात्रा, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को चेतावनी

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सोनभद्र विधानसभा में संविधान अधिकार न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर मंत्री निषाद ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सहित पूरा देश इस घटना से व्यथित है।

उन्होंने कहा कि लोग शांति और सद्भाव चाहते हैं, लेकिन कुछ ताकतें ऐसी हैं जो इस शांति को भंग करने का प्रयास कर रही हैं। मंत्री निषाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। यह सरकार की जिम्मेदारी है।

अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री निषाद ने चोपन, डाला, ओबरा और सिंदूरिया में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने निषाद राज हॉस्पिटल का दौरा किया, जहां उन्होंने जितेंद्र निषाद से मुलाकात की और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का हालचाल भी जाना। इसके बाद, उन्होंने घोरिया गांव में एक सभा को संबोधित किया।

 खाद व सिंचाई की समस्या को लेकर आसपा ने तहसील प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा Read More  खाद व सिंचाई की समस्या को लेकर आसपा ने तहसील प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

सभा में मंत्री निषाद ने कहा कि मछुआरों के बेटे के रूप में उन्होंने पहली बार मछुआरों को एकजुट करके उनकी आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने मछुआरा समुदाय के अधिकारों और कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे को कराया गया मुक्त  Read More उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे को कराया गया मुक्त 

प्रमुख बिंदु,पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी पीड़ितों के साथ सरकार की एकजुटता।मछुआरों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता।सोनभद्र में संविधान अधिकार न्याय यात्रा।निषाद राज हॉस्पिटल का दौरा और मरीजों से मुलाकात।

एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया Read More एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel