कोन में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद का आक्रोश, पाकिस्तान का फूंका पुतला

विहिप के अलावा अन्य संगठनो के कार्यकर्ताओं ने आतंक वाद के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

कोन थाना क्षेत्र का मामला

सतीश तिवारी ( संवाददाता) 

कोन / सोनभद्र‌-

स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत आज विश्व हिंदू परिषद के कार्य कर्ताओं ने आतंक वाद के खिलाफ परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष पासवान की अध्यक्षता में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि रैली कोन के चांची मोड़ से पूरे बाजार में भ्रमण कोन तिराहे पर समाप्त हुआ और वहीं विहिप के कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" देश के गद्दारों को फांसी दो, पाकिस्तान हाय हाय, पाकिस्तान होश में आओ,भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग Read More शिक्षकों का प्रदर्शन: RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग

प्रदर्शनकारियों ने आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। एडवोकेट प्रभाष पांडेय पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष कोन अध्यक्ष ने शहीद हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी घृणित कार्य है जो विल्कुल निंदनीय है और उन्होंने सरकार से उचित न्याय की मांग की।

ग्रामीणों ने किया हॉटमिक्स प्लांट का विरोध,एसडीएम तथा डीएम को लिखा पत्र Read More ग्रामीणों ने किया हॉटमिक्स प्लांट का विरोध,एसडीएम तथा डीएम को लिखा पत्र

इस अवसर पर बजरंग दल संयोजक हृदय निवास पांडेय सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर

टूण्डला विधानसभा में नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत Read More टूण्डला विधानसभा में नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा, बजरंग दल संयोजक हृदय निवास पांडेय, प्रखण्ड मंत्री वीरेंद्र गुप्ता, गौ रक्षा प्रमुख सुनील यादव, विनेश, वाचस्पति त्रिपाठी, शशि प्रकाश तिवारी , जटाशंकर तिवारी,जगदीश भारती सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments