राजनीति
ओबरा में अभाविप सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन, आतंकवाद के खिलाफ फूँका पुतला
आतंक वाद के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग- ऋषभ राज यादव
अभाविप परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र( ओबरा) /उत्तर प्रदेश-
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ओबरा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर के आर्य समाज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार और प्रशासन से इस हमले के दोषियों पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिखर सोनी ने कहा कि यह हमला भारत की अखंडता और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अभाविप राष्ट्रहित में ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों के खिलाफ सड़कों पर उतरने से कभी पीछे नहीं हटेगी।
वहीं, ओबरा नगर मंत्री ऋषभ राज यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह ऐसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे और शहीदों के बलिदान को व्यर्थ न जाने दे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब आतंक के विरुद्ध एक निर्णायक युद्ध छेड़ने की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में कोई भी देशद्रोही ताकत भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके।
कार्यकर्ताओं ने युवाओं से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया और संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेंगे।कार्यक्रम का नेतृत्व नगरमंत्री ऋषभ राज यादव ने किया।
इस दौरान सूरज मिश्रा, अनमोल सेठ, अनिकेत सिंह, सुजल गोंड, ऋषभ राज, सत्यम सिंह, विवेक चौहान, पीयूष गोंड, आनंद अग्निहोत्री, मोहित गुप्ता, अरविंद केशरी, संजय रोहित, रोशन प्रियांशु, अभिषेक, मोहित यादव, रोहित पाण्डेय, गौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments