भगवान दया के सागर है , ब्रम्हर्षि आनंद धाम सरकार

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

 कौशाम्बी l

नितिन कुमार कश्यप 

मंगलवार को उद्दीहिन बुजुर्ग मे सप्तम दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है कथा के षष्टम दिवस की कथा में ब्यास पीठ से वेद व्यास पूज्य आनन्द धाम सरकार ब्रम्हषि नागेंद्र जी महराज (गुरु )जी की वाणी के द्वारा भगवान कृष्ण की गोपियों के साथ की गयी रास लीला का सुन्दर वर्णन किया।

एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान0 Read More एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान0

तथा पूर्णिमा की रात्रि मे भगवान श्रींकृष्ण ने यमुना जी के तट पर शीतल चन्द्रमा के प्रकाश मे जहाँ बालुका खिल रही है, भगवान श्री कृष्ण ने बांसुरी बजाई श्री कृष्ण एक है और बांसुरी भी एक है लेकिन 84कोस के ब्रज मण्डल मे जितनी भी गोपियां है, सबको बांसुरी मे अपना नाम सुनाई दे रहा है मानो कृष्ण की बांसुरी प्रत्येक गोपी को उनका नाम लेकर बुला रही है,

फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए का हेरफेर करने वाले गैंग का मुखिया महफूज गिरफ्तार  Read More फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए का हेरफेर करने वाले गैंग का मुखिया महफूज गिरफ्तार 

जो गोपी जिस कार्य मे लगी थी सभी गोपियाँ अपने -अपने कार्यों को छोड़कर सीधे बृंदावन के पावन यमुना तट की ओर दौड़ पडी भगवान कृष्ण की लीला को देखने के लिए नारी का वेश धारण करके पार्वती जी के साथ शंकर भी आये महारास नृत्य प्रारम्भ हो गया भगवान श्री कृष्ण ने शंकर जी को पहचान लिया श्री कृष्ण ने इतनी जोर से मुरली बजाई की शंकर जी के सिर की साड़ी खुल गयी

बीजपुर में देशी शराब लेकर जा रहे 4 युवकों ने किया राहगीर पर हमला, प्रसाशन के नाक के नीचे फल-फूल रहा तस्करी का खेल Read More बीजपुर में देशी शराब लेकर जा रहे 4 युवकों ने किया राहगीर पर हमला, प्रसाशन के नाक के नीचे फल-फूल रहा तस्करी का खेल

भगवान श्री कृष्ण शंकर जी को देखकर हँसने लगे इसके बाद भगवान का मथुरा आगमन अक्रूर जी के मोह का भंग करना एवं मथुरा मे जाकर कंस का उद्धार करने के प्रसंग का बहुत ही विस्तृत ढंग से वर्णन किया गया

भगवान श्रीकृष्ण के द्वारिका गमन एवं द्वारिकाधीश बनने के बाद देवी रुक्मणि के साथ विवाह के प्रसंग का वर्णन किया गया।सुंदर कथा को सुनकर समस्त श्रोता जन झूम उठे। मुख्य कथा के आयोजक मुगुन देवी पत्नी गिरीश चन्द्र मिश्र , सैकड़ो लोग मौजूद रहे लोंगो ने कथा मे बैठकर कथा श्रवण कर परम् आनन्द महसूस किया l

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें