बरही के चोचरो पार्क में पंडित नेहरू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कांग्रेसियों में आक्रोश
दोषियों को मिले कड़ी सजा, प्रशासन तुरंत करे कार्रवाई : अरुण साहू
On
बरही- हजारीबाग जिले के बरही विधानसभा क्षेत्र स्थित चोचरो पार्क में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा के सिर को तोड़कर अपमानजनक हरकत की गई, जिससे स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला उपायुक्त और स्थानीय प्रशासन को इस घटना से अवगत कराते हुए गहन जांच की मांग की। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार से पार्क के जीर्णोद्धार की अपील की। इस घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता अरुण साहू ने कहा कि यह कृत्य सिर्फ नेहरू जी का अपमान नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक और समावेशी विचारधारा पर हमला है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। श्री साहू ने इस घटना के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बरही विधानसभा में बीजेपी विधायक के सत्ता में आने के बाद सामंतवादी विचारधारा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन जल्द से जल्द नई प्रतिमा स्थापित करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।
तिलैया डैम पंडित नेहरू का ड्रीम प्रोजेक्ट : दीपक गुप्ता
कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि तिलैया डैम का निर्माण 21 फरवरी 1953 को पंडित नेहरू के कार्यकाल में हुआ था। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे उन्होंने खुद शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि नेहरू की प्रतिमा को तोड़ना गंभीर मामला है। यह देश के पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनकी प्रतिमा तोड़कर उनकी विचारधारा को खत्म नहीं किया जा सकता। प्रशासन को तुरंत दोषियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए और डीवीसी विभाग को पार्क के विकास के लिए कदम उठाने चाहिए।
प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया :
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नेहरू जी ने आजादी के बाद संसाधन विहीन देश को समृद्ध बनाने के लिए पनबिजली और सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों और बेरोजगारों को अवसर दिए। ऐसे महान नेता की प्रतिमा को खंडित करना बिल्कुल अनुचित है। जिला प्रशासन और डीवीसी को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। इस घटना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
मौके पर कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, कांग्रेस नेता संतोष रजवार, छोटी भुइयां, उमाकांत दास, नरेश कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा, प्रकाश दास, करण ओझा, विक्की कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पार्क के पुनर्निर्माण की मांग की।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
13 Dec 2025 20:13:10
Special Train: सर्दियों के मौसम में फ्लाइट कैंसिल होने और यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List