नवीनतम
फीचर्ड
पुलिस को देखकर भागने से नहीं हुई युवक की मौत
गांव वालों का आरोप सही नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी जानकारी
कानपुर। थाना महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-प्रकरण में डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग जुआ खेल रहे थे लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग चुके थे। तो अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है।
यह घटना थाना महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और तत्काल लड़के को अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जुआ पकड़ने गई थी, जिसके चलते लड़का भागा और उसकी मौत हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामवासियों की जानकारी से पता चला कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां जुआ खेलने वाले लोग भाग चुके थे। बाद में कुछ महिलाओं ने, जो बकरी चरा रही थीं, लड़के को खेत में बेहोश पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक और उसके तीन अन्य साथियों ने शराब पी थी। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। परिवार को पूरी जानकारी दे दी गई है, और मामले की जांच जारी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।


Comments