आज शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां हूई पूरी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जिला संवाददाता अमेठी - रवि द्विवेदी रिंकू स्वतंत्र प्रभात 

अमेठी।

उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं इसी क्रम में अमेठी जिले के संग्रामपुर विकास खंड क्षेत्र मे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गये है।

और इसी के मद्देनजर सभी इण्टर कॉलेजों में शुक्रवार को कक्षा 10 और 12 के छात्रों को प्रवेश पत्र बांटे गए। वहीं इसी विषय में कालिकन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर पी सिंह व ठेंगहा मे स्थित रण्जय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यू पी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।

नौकरी की तलाश अब खत्म-स्टूडेन्टस और जॉब ढूंढने वालो के लिए कम्पनियो के साथ सीधे इन्टरव्यू और जॉब के बेहतरीन अवसर  Read More नौकरी की तलाश अब खत्म-स्टूडेन्टस और जॉब ढूंढने वालो के लिए कम्पनियो के साथ सीधे इन्टरव्यू और जॉब के बेहतरीन अवसर 

उन्होंने परीक्षार्थियों के परीक्षा कक्ष में प्रवेश का समय बताते हुए कहा कि पहली पाली में कक्षा 10 के छात्रों की परीक्षा सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक होगी।

रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्र Read More रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्र

वही दूसरी पाली में कक्षा 12 के छात्रों की परीक्षा दोपहर 2 बजें से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। नकल रोकने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। परीक्षा केंद्रों पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी की जाएगी। परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न Read More फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

About The Author

Post Comments

Comments