नामी कंपनियों के नकली माल के कारखाना का भंडाफोड़

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

संवाददाता मोo आसिफ 

शाहगंज, जौनपुर।

क्षेत्र में नकली हार्पिक, टाटा चाय, पतंजलि मस्टर्ड ऑयल की नकली पैकिंग करने वाले कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। कई कंपनियों के नकली समान की पैकिंग करने वालों की धरपकड़ करने वाली कंपनी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने कारखाना मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

टाटा, पतंजलि, रेकिट बेंकिजर आदि कंपनियों ने नकली समान बनाने वालों की धरपकड़ के लिए एश्योर आईपी प्रोडक्शन एजेंसी को जिम्मा दिया है। कंपनी को जानकारी मिली कि शाहगंज कस्बे में टाटा चाय, हार्पिक टॉयलेट क्लीनर, पतंजलि सरसों तेल आदि की नकली पैकिंग हो रही है। कंपनी के अधिकारी मनीष गुप्ता ने पता किया तो शाहगंज में एक पते की गुप्त जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

सिमेन छापरी में स्मार्टपुर परियोजना की वार्षिक प्रदर्शनी एवं क्षमता विकास कार्यशाला का सफ़ल समापन Read More सिमेन छापरी में स्मार्टपुर परियोजना की वार्षिक प्रदर्शनी एवं क्षमता विकास कार्यशाला का सफ़ल समापन

स्थानीय पुलिस के साथ कंपनी के अधिकारी ने मिल्लत नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा। वहां भारी मात्रा में इन कंपनियों का नकली समान और पैकेजिंग का समान बरामद हुआ। मकान नफीस अहमद का बताया जा रहा है।

मौज एप पर नाबालिग को जाल में फंसाकर दुषकर्म करने वाला गिरफ्तार Read More मौज एप पर नाबालिग को जाल में फंसाकर दुषकर्म करने वाला गिरफ्तार

मकान में टाटा प्रीमियम चाय के 250 ग्राम के 1245 पैकेट, 1670 खाली पाउच, 20 किलो खुली चायपत्ती, एक इलेक्ट्रिक पैकिंग मशीन, 500 मिली ग्राम हार्पिक के 560 भरे डिब्बे, पतंजलि सरसों तेल के रैपर लगे 120 बोतल आदि समान बरामद हुए।

जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज नहीं, युवाओं के भविष्य पर उठ रहे सवाल Read More जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज नहीं, युवाओं के भविष्य पर उठ रहे सवाल

पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर नफीस अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें