पाक आतंकवादी संगठनों का केंद्र बन गया है प्रतिबंधित टीटीपी वैश्विक: पाक सेना प्रमुख

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

International Desk 

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का आतंकवाद सभी वैश्विक आतंकवादी संगठनों और उनके छद्म संगठनों का केंद्र बन गया है। यहां मर्गल्ला डायलॉग 2024 के विशेष सत्र में शांति और स्थिरता में पाकिस्तान की भूमिका विषय पर अपने संबोधन में सीमा की स्थिति पर चर्चा करते हुए थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मुनीर ने कहा कि पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक सीमा प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई है।

पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किए जाने पर रोक लगायेगी और इस संबंध में सख्त कदम उठाएगी। पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकवादियों के लिए खवारिज शब्द का प्रयोग करता है।

इस संगोष्ठी का आयोजन इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईपीआरआई) द्वारा किया गया था। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, जनरल मुनीर ने कहा, खवारिज का खतरा दुनिया भर के सभी आतंकवादी संगठनों और उनके समर्थकों के लिए एक केंद्र बन गया है।

उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश  Read More उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश 

क्या है टीटीपी
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, जिसे TTP भी कहा जाता है वो पाकिस्तान में अपनी ही सरकार के खिलाफ लड़ने वाला सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन है। पाकिस्तान में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने तबाही मचाकर रख दी है। साथ ही इस आतंकी संगठन ने पूरे पाकिस्तान को अपने आगे टेकने के लिए हर कोशिश में लगा हुआ है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर टीटीपी के कई हजार लड़ाकें मौजूद हैं, जो पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ 'युद्ध' छेड़े हुए हैं।

न खेत न बही, जो पुलिस कहे वही सही Read More न खेत न बही, जो पुलिस कहे वही सही

अफगानिस्तान से सुरक्षा की भीख
'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार, जनरल मुनीर ने कहा, "खवारिज का खतरा दुनिया भर के सभी आतंकवादी संगठनों और उनके समर्थकों के लिए एक केंद्र बन गया है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किए जाने पर रोक लगायेगी और इस संबंध में सख्त कदम उठाएगी।" पाकिस्तान 'तहरीक-ए-तालिबान' (टीटीपी) के आतंकवादियों के लिए खवारिज शब्द का प्रयोग करता है. अब जानते हैं आखिर क्या है टीटीपी, जिसने पाकिस्तान में मचा रखा है कोहराम।

गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से बचें उपभोक्ता - जिला पूर्ति अधिकारी Read More गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से बचें उपभोक्ता - जिला पूर्ति अधिकारी

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार