बिरहाना रोड दवा मार्केट में लगी आग, लाखों की दवा खाक
ऊपरी माले पर फंसे 6 व्यक्तियों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर नीचे उतारा गया।
कानपुर। कानपुर के थोक दवा मार्केट बिरहाना रोड की दवा की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने वहां पहुंच कर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। तब तक आग में जलाकर लाखों की दवा राख हो गई।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर दमकल गाडियां मौके पर पहुंच गईं थी बताया गया है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी।
विकास गुप्ता की शिव फार्मा नामक दुकान में लगी थी आग। कड़ी मेहनत व सूझ बूझ से फायर कर्मियों ने पाया आग पर काबू। फायर कर्मियों ने जान की परवाह न करते हुए आग में फंसे 7 लोगों को ऊपरी तल से नीचे उतारा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।
कोई जनहानि नही हुई है। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन कर ऊपरी माले पर फंसे 6 व्यक्तियों को सकुशल नीचे उतारा गया। आग से कोई जनहानि होने की खबर नहीं है।

Comments