भाजपा पार्षद के भतीजे ने सफाईकर्मी को पीटा, सफाई कर्मियों ने कोतवाली का घेराव किया हंगामा।
On
प्रयागराज। नगर निगम की भाजपा पार्षद सुनीता चोपड़ा के भतीजे सनी चोपड़ा ने गुरुवार को एक सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद पार्षद के भतीजे ने सफाईकर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया।
साथी सफाई कर्मचारी की पिटाई की सूचना मिलने पर कार्य का बहिस्कार करते हुए बड़ी संख्या मे कोतवाली पहुंचकर घेराव करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे सफाई कर्मचारियों ने पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे हुए हंगामे से खलबली मच गई। कुछ देर के बाद सभी कर्मचारी पार्षद के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उसको गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।
पार्षद के भतीजे ने सबके सामने सफाई कर्मी से माफी मांगी। जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटे। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिस्कार से पूरी सफाई व्यवस्था चरमरा गई।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 14:03:05
Solar Pump Subsidy: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पर सरकार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List