संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा लोक सभा चुनावः अवधेश प्रसाद
विशेष संवाददाता
नौ बार विधायक , चार बार केबिनेट मंत्री व दो बार राज्य मंत्री रहा
पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैं नौ बार विधायक बना।चार बार केबिनेट मंत्री व दो बार राज्य मंत्री बना।उन्होंने कहा आज करोड़ों युवा बेरोजगार घूम रहे है। वे आउटसोर्सिंग या संविदा पर नौकरियां करने पर मजबूर हो रहे हैं। सेना जिसका गौरवशाली इतिहास है। आज डबल इंजन की सरकार ने सेना मे भर्ती को अग्निवीर की जो व्यवस्था बनाई है।यह देश की सुरक्षा व सेना के साथ मजाक है। हमारे नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सेना के सम्मान को बढ़ावा दिया था।वर्तमान सरकार मे सेना का न तो कोई सम्मान है और न ही भविष्य की कोई गारंटी है।
Read More Haryana: हरियाणा में लाइनमैन 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई प्रदेश मे सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कराएगा
आज जनता मे बदलाव की जो बयार चल रही है यह चुनाव आते आते आंधी मे बदल जाएगी। प्रदेश मे सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कराएगा।उन्होंने कहा भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई हथियार नहीं है। झूठ व फरेब के बल पर चुनाव जीतना चाह रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज मिल्कीपुर क्षेत्र के यहां आधा दर्जन ग्राम प्रधान मौजूद है जिन्हें भाजपा ने यह प्रचारित किया था कि वे सपा छोडकर भाजपा मे शामिल हो गए हैं। किन्तु सभी प्रधानों ने हमारा साथ देने की बात कही है। प्रेसवार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव सहित सपा के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment List