पालिका अध्यक्ष व पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हुई भाजपा में पुनः वापसी 

पालिका अध्यक्ष व पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हुई भाजपा में पुनः वापसी 

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो स्वतंत्र प्रभात

टूण्डला-
 
पूर्व ब्लॉक प्रमुख वर्तमान  नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह ठेकेदार व पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर की पुनः भाजपा में वापसी हुई। वर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद उदय प्रताप सिंह राणा की पहल पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दोनों नेताओं की पार्टी में पुनः वापसी की है। बता दें नगर पालिका चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर दोनो नेताओं ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडा था
 
जिसमें चौ. भंवर सिंह ठेकेदार ने पालिका चुनाव जीता था। पार्टी से बगावत करने पर पार्टी ने दोनों को 6साल के लिए बाहर किया था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप ने दोनों नेताओं की पार्टी में पुनः वापसी कराई है। दोनों नेताओं की पार्टी में पुनः वापसी पर भाजपा नेताओं ने नगर में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी वहीं जनपद में दोनों नेताओं की वापसी से लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी और यहां भारी वोटो से चुनाव जीतेंगे।
 
2024 में बीजेपी को 400 से भी ज्यादा सीट मिलेंगी भाजपा में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की अलग ही पहचान और सम्मान है। इस अवसर पर नगर में दोनों नेताओं का पार्टी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024