पडरौना : हॉट कुक्ड फूड का नपा प्रतिनिधि मनीष ने किया उद्घाटन

पडरौना : हॉट कुक्ड फूड का नपा प्रतिनिधि मनीष ने किया उद्घाटन

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना के कोतवाली रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में हॉट कुक्ड फूड योजना का शुभारम्भ शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के क्रम में सभी बच्चों को भोजन पात्र के रूप में थाली और गिलास का वितरण किया गया। साथ ही प्रतिनिधि जायसवाल ने सभी बच्चों को खिचड़ी खिलाकर उनके साथ अनौपचारिक बातचीत भी की।
IMG-20231124-WA0014
 
कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चों को प्राथमिक व स्कूली शिक्षा की अनिवार्यता की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरगामी सोच के कारण ही आज फलित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी बच्चों को शिक्षा, भोजन और पुस्तक पुस्तिकाओं सहित स्कूल बैग और अन्य सामग्री वितरण कर रही है ताकि निम्न आय वर्ग के व्यक्ति को अपने बच्चों के पठन पाठन के लिए संघर्ष ना करना पड़े। इक्कीसवीं सदी को भारतीय दृष्टिकोण से शिक्षा क्रांति की सदी बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर एक साधारण व्यक्ति भी बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
 
कार्यक्रम के दौरान उनके साथ बालविकास परियोजना अधिकारी मंजू देवी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, अनुदेशक हिमांशु चौधरी, सभासद प्रतिनिधि अनिल जायसवाल, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां रंजना देवी  रूपा देवी श्वेता देवी कामिनी देवी सोनी देवी कुसुम देवी ममता देवी सरिता देवी सुधा देवी  गीता देवी राजकुमारी देवी  गिरिजा देवी अर्चना देवी  वंदना देवी के अलावा धर्मेंद्र मद्धेशिया, आकाश वर्मा, सचिन साहा, आदर्श जायसवाल, मनीष सिंह, बृजेश शर्मा, अमित त्रिपाठी, नन्हे पांडे, कुंदन सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024