कुशीनगर : प्रभु श्रीराम हम सभी के आदर्श है - आरपीएन सिंह

कुशीनगर : प्रभु श्रीराम हम सभी के आदर्श है - आरपीएन सिंह

पडरौना स्टेट व पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह ने गायत्री मंदिर से पूजित अक्षत कलश सिर पर रख पडरौना नगर का किया भ्रमण

ब्यूरो रिपोर्ट- प्रमोद रौनियार
कुशीनगर। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा नूतन मंदिर में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा निमित  पूजित अक्षत कलश यात्रा का पडरौना नगर पहुचने पर आम जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।  अयोध्या से शुरू पूजित अक्षत कलश यात्रा मंगलवार को देवरिया,  जैसे ही कुशीनगर  कसया पहुंची आम जनमानस ने श्री राम के जयकारे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पडरौना नगर के गायत्री मंदिर परिसर में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत लोगो द्वारा किया गया।  गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने द्वीप प्रचलित कर व प्रभु श्री राम का पूजन कर किया।  आरपीएन सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के आदर्श हैं।  गायत्री मंदिर से पूजित अक्षत कलश  यात्रा नगर के सरदार पटेल नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर तक  निकाली गई । कलश यात्रा में शामिल सैकड़ो लोग प्रभु श्री राम के जयकारे लगा रहे थे।  पूरा नगर श्रीराम के नारों से गुंज हो उठा।  अयोध्या से आए पूजित अक्षत को राधा कृष्ण मंदिर में रखा जाएगा। और यहां पर दो टन चावल में उसे मिश्रित कर विश्व हिंदू परिषद व  स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव-गांव मंदिरों धर्मशालाओं में वितरण किया जाएगा। 
इस दौरान  विधायक विवेकानंद पांडेय,जिला प्रचारक मनीष , विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी , विभाग कार्यवाह फूल बदन जिला कार्यवाहक रवि कीर्ति जी, शारीरिक प्रमुख दीपक अग्रवाल ,पूर्व चैयरमैन शिवकुमारी देवी, , ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंग बहुगुणा, प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, प्राचार्य ममता मणि त्रिपाठी,  डॉ मनीषा शाही, डॉ सुनीता पांडेय,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, खड्डा चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेवशर वर्मा,  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनूप ,आलोक ,आदित्य, आर के सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, विजय शुक्ला ,बंका  सिंह संजीव दीक्षित, प्रमोद साहा, भुनेश्वर त्रिपाठी, फूल बदन कुशवाहा , शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, रामाश्रय गौतम, वेद प्रकाश मिश्रा, केपी सिंह,  चंदन जायसवाल, मोनू सिंह, गौरव तिवारी, अभिषेक, सुनील दीक्षित,  सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel